फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor latest news big negligence of teachers

बच्चे को देख चौंक गए पुलिस अधिकारी, सामने आई अध्यापकों की बड़ी लापरवाही

Fri, 26 Oct 2018 01:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 26 Oct 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
Bijnor latest news big negligence of teachers
प्राथमिक विद्यालय में रोता हुआ बंद बच्चा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जनपद में अध्यापकों की घोर लापरवाही से कक्षा तीन का एक छात्र छुट्टी होने के बाद कक्षा में ही बंद रह गया। करीब एक घंटे बाद छात्र के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भी बच्चे को देखकर हैरान रह गए।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने कक्ष का ताला तोड़ कर छात्र को सकुशल बाहर निकाला और परिजनों को सौंप दिया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर शिक्षकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।  
विज्ञापन


चंदक में मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के रामजीवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय गुरुवार को छुट्टी के समय अध्यापकों ने सारे कक्ष बंद करा दिए। इसी दौरान एक कक्ष में कक्षा तीन का बच्चा बंद रह गया। कक्ष बंद कर अध्यापक चले गए। छुट्टी के करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों को स्कूल से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने स्कूल जाकर देखा तो एक बच्चा कक्ष में बंद था और खुली खिड़की के पास खड़ा रो रहा था। ग्रामीणों ने बच्चे को ढांढस बंधाते हुए इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर बच्चे को सकुशल बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना था कि अगर खिड़की बंद होती तो छात्र के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती थी। पुलिस के मुताबिक छात्र गांव छकड़ा निवासी अशोक का पुत्र आदित्य था। अशोक ने बताया कि आदित्य कक्षा तीन में पढ़ता है। घटना के विरोध में अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और शिक्षकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यापक छात्र को नींद आने की बात कह रहे हैं।

वहीं आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि छुट्टी के बाद अभिभावकों ने कक्ष बंद कराने से पहले ठीक से चेकिंग क्यों नहीं कराई। प्रधानाध्यापक नरपाल सिंह का कहना था कि बच्चा विद्यालय में भूल वश बंद रह गया। 

बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि मामला घोर लापरवाही का है, जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed