{"_id":"5f3ea0958ebc3e4143256dad","slug":"bijnor-girl-who-escaped-with-lover-committed-suicide-by-hanging-in-bikaner-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: प्रेमी के साथ फरार हुई युवती ने राजस्थान के बीकानेर में फांसी लगाकर की आत्महत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: प्रेमी के साथ फरार हुई युवती ने राजस्थान के बीकानेर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Thu, 20 Aug 2020 09:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 20 Aug 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहटौर थानाक्षेत्र से एक माह पूर्व गायब हुई युवती ने राजस्थान के बीकानेर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बीकानेर पुलिस ने नहटौर पुलिस को सूचना दी है।उसका शव अस्पताल में रखा हुआ है।
विज्ञापन
नहटौर क्षेत्र के गांव जसमौरा निवासी युवती चांदनी एक माह पूर्व अचानक गायब हो गई थी।25 जून को नहटौर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई।इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वह मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी युवक समीर के साथ गई थी। युवक से उसने लव मैरिज कर ली।
बताया जाता है कि समीर गांव जसमौरा में ही रहता था और वह चांदनी के संपर्क में आ गया।उसके बाद दोनों फरार हो गए । जो कि करीब 10 दिन से राजस्थान के बीकानेर में एक किराए के मकान में रहने रहे थे।बताया जाता है कि चांदनी ने बीकानेर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बीकानेर पुलिस ने प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना नहटौर पुलिस को देकर चांदनी के परिजनों तक सूचना देने के लिए कहा हैं ।उसका शव बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोरचरी रूम में रखा हुआ है।कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि युवती के परिजनों को सूचना दे दी है।