{"_id":"63621c1fc1add60c432c698b","slug":"bijnor-farmers-roared-in-the-collectorate-for-rights-raised-demands-related-to-sugarcane-payment-stray-ani","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: हक के लिए कलक्ट्रेट में गरजे किसान,गन्ना भुगतान-आवारा पशुओं व बिजली बिल संबंधी उठाई मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: हक के लिए कलक्ट्रेट में गरजे किसान,गन्ना भुगतान-आवारा पशुओं व बिजली बिल संबंधी उठाई मांगें
Wed, 02 Nov 2022 12:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:59 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बिजनौर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर भारी संख्या में किसान जमा हुए और विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने, गन्ना मूल्य शीघ्र घोषित करने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया। बाद में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह एवं जिला अध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही के नेतृत्व में अनेक किसान गन्ना समिति में एकत्र हुए, यहां से जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: ढाई फीट के अजीम मंसूरी को आखिर मिल गई दुल्हन, बैंड-बाजा-बरात लेकर पहुंचे हापुड़, आज करेंगे निकाह
विज्ञापन
कहां कि गन्ना सीजन शुरू हो गया लेकिन चीनी मिलों ने पिछला भुगतान भी नहीं किया है। इससे किसानों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है। सरकार ने ट्रैक्टरों पर सवारी बैठाने पर प्रतिबंध किया वह किसानों के लिए गलत है, क्योंकि किसान को खेती के लिए अधिक मजदूरों को इधर-उधर ट्रैक्टर से आना-जाना पड़ता है। इस प्रतिबंध को तुरंत हटाया जाए। चालू पेराई सत्र में घोषित गन्ना मूल्य घोषित किया जाए। साथ ही 14 दिन के अंदर किसानों को खरीदे गन्ने का भुगतान कराना जाना सुनिश्चित किया जाए।
जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि सरकार किसानों के खिलाफ नियम बना रही है यह गलत है। उन्होंने किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, गन्ना मूल्य घोषित करने, ट्रैक्टर ट्राली पर लगाए प्रतिबंध हटाने, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने आदि मांगे पूरी करने को कहा। अतुल कुमार ने गत पेराई सत्र का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की।