फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bijnor: Dalit family reached the mosque to change religion

धर्म परिवर्तन करने मस्जिद पहुंचा दलित परिवार, पुलिस- प्रशासन में मचा हड़कंप

Thu, 07 Jun 2018 05:17 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Thu, 07 Jun 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
bijnor: Dalit family reached the mosque to change religion
शेरकोट में लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू रक्षा सेना के जिला महामंत्री धर्म परिवर्तन की धमकी देते हुए परिवार के साथ मस्जिद पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


यह मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है। शेरकोट थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू रक्षा सेना के जिला महामंत्री धर्म परिवर्तन की धमकी देते हुए परिवार के साथ मैन बाजार स्थित अली मस्जिद पहुंच गए। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए पीड़ित को समझाकर घर भेज दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें : BJP विधायक बोले- कप्तान साहब हमारी सरकार में भी गुंडाराज, शहजाद को अरेस्ट कर लो वरना...
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला समना सराय निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि वह सोमवार को मोहल्ले के ही सुमित के साथ रात को लगभग दस बजे अस्पताल से वापस घर आ रहा था। जब वह टेंपो स्टैंड के निकट पहुंचा तो अंशुल रस्तौगी निवासी मोहल्ला वीरथला व परीक्षित त्यागी उर्फ बंटी उसकी बाइक रोककर गाली गलौच करने लगे। जब दोनों ने गाली गलौच का विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों को लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटा। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। घटना को लेकर रंजीत ने पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed