फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Bku leaders tighten for chakka jam in meerut

बिजनौर: भाकियू नेताओं ने चक्का जाम के लिए कसी कमर, सभी किसानों से गांवों के आगे जाम लगाने का किया आह्वान

Wed, 03 Feb 2021 10:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Bku leaders tighten for chakka jam in meerut
bijnor - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर भाकियू नेताओं ने छह फरवरी को होने वाले चक्का जाम के लिए तैयारी कर ली है। ब्लॉक के अनुसार चक्का जाम के स्थल निर्धारित कर लिए हैं। इसके अलावा किसानों से भी उनके गांवों के आगे चक्का जाम करने का आह्वान किया जा रहा है। चक्का जाम दोपहर 12 से तीन बजे तक रहेगा।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। जिले के सभी किसान संगठन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसान गन्ना मूल्य अब तक निर्धारित न होने का भी विरोध कर रहे हैं। गन्ना मूल्य निर्धारित न होने के विरोध में भाकियू ने छह फरवरी को पूरे देश का चक्का जाम करने का एलान किया है।
विज्ञापन


चक्का जाम तीन घंटे के लिए दोपहर 12 से तीन बजे तक होगा। चक्का जाम के लिए भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। ब्लॉक के अनुसार चक्का जाम के स्थल निर्धारित किए जा रहे हैं। अब तक करीब 40 केंद्र निर्धारित भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के अनुसार जिले के सभी किसान भाकियू के आंदोलन का हिस्सा हैं। वे अपने अपने गांवों के आगे जाम लगाकर चक्का जाम को सफल करें। कहा कि चक्का जाम में एंबुलेंस, अंतिम यात्रा वाहन, विद्यार्थियों व बीमारों के वाहनों को नहीं रोकना है।


ये हैं चक्का जाम के स्थल
कोतवाली ब्लॉक में दौलताबाद-स्योहारा-नजीबाबाद रोड, गांव पुरैनी, बान का पुल, महमूदपुर-नहटौर-कोतवाली रोड, नजीबाबाद ब्लॉक में मोटा महादेव मंदिर, बढ़ापुर ब्लॉक में छतरी वाला चौराहा, मोहद्दीपुर, किरतपुर ब्लॉक में बूढ़पुर, हैबतपुर, नगीना रोड, मोतीचूर नजीबाबाद रोड, नूरपुर ब्लॉक में थाना शिवालाकलां, नूरपुर चौराहा, आंकू ब्लॉक के नहटौर चौराहा, फूलसंदा, बालापुर, कश्मीरी धामपुर रोड, हल्दौर ब्लॉक में बालकिशनपुर, गंज, गोलबाग, बिलाई, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में शादीपुर कोतवाली रोड, बैराज रोड, गढ़ी चौक, गणेश धाम, मॉडर्न एरा के पास चौराहे पर, बरूकी, पीली चौकी, जलीलपुर ब्लॉक में छाछरी मोड़, रावटी, चमडोला, बागड़पुर बवनपुरा, पीपलसाना, जलीलपुर, बास्टा, सरथल फीना रोड, अफजलगढ़ ब्लॉक में अफजलगढ़, बादीगढ़, स्योहारा ब्लॉक में बडपुरा, थाना चौराहा स्योहारा, धामपुर ब्लॉक में धामपुर मुख्य चौराहा पर चक्कस जाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed