फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big Reshuffle in Samajwadi Party: Vipin Chaudhary Replaced by Karmveer Gurjar as Meerut District President

सपा में बड़ा फेरबदल: मेरठ के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी हटाए गए, कर्मवीर गुर्जर को मिली कमान

Tue, 14 Oct 2025 03:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 14 Oct 2025 03:17 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने मेरठ जिला संगठन में बड़ा बदलाव किया है। विपिन चौधरी को हटाकर कर्मवीर गुर्जर को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जल्द ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भी बदलाव की संभावना।

 

विज्ञापन
Big Reshuffle in Samajwadi Party: Vipin Chaudhary Replaced by Karmveer Gurjar as Meerut District President
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने मेरठ जिला संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए विपिन चौधरी को हटाकर कर्मवीर गुर्जर को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव केवल मेरठ तक सीमित नहीं रहेगा-पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों के जिला और महानगर अध्यक्ष भी जल्द बदले जा सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

इस फेरबदल के तहत पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विपिन चौधरी का कार्यकाल लगभग दो साल चार महीने का रहा। उन्हें 14 जून 2023 को जयवीर सिंह के बाद मेरठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया था।

अपने कार्यकाल के दौरान विपिन चौधरी ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कई आंदोलनों और अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। अब पार्टी ने उनके अनुभव का सम्मान करते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: अभी तक क्यों नहीं हुआ शहर में रैपिड और मेट्रो ट्रेन का संचालन, सामने आई ये वजह, पढ़ें खबर

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव संगठन को नई ऊर्जा देने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखकर किया गया है। नया जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुर्जर युवाओं और किसानों के बीच पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। 

सूत्र बताते हैं कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा शीघ्र ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। यह फेरबदल पार्टी की रणनीतिक पुनर्संरचना का हिस्सा है, ताकि आने वाले चुनावी अभियानों में संगठन की पकड़ और तालमेल दोनों को और मजबूत किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed