फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   big loot in kanker khera Meerut, badmash looted one lakh from an agent of finance company

मेरठ के कंकरखेड़ा में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े 1.07 लाख लूटे

Wed, 08 Jul 2020 10:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jul 2020 10:13 PM IST
सार

- कंकरखेड़ा में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
 

विज्ञापन
big loot in kanker khera Meerut, badmash looted one lakh from an agent of finance company
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट की कनपटी पर पिस्टल लगाकर 1.07 लाख रुपये की लूट कर ली। सीईओ दौराला व कंकरखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।  

विज्ञापन


मोदीपुरम में भारत फाइनेंस कंपनी का ऑफिस है। बुधवार को फाइनेंस कंपनी का एजेंट अंकुर पुत्र सुभाष निवासी अंती मुजफ्फरनगर, सरधना क्षेत्र के नानू और ददुआ गांव से पैसों का कलेक्शन करके लौट रहा था। कंकरखेड़ा क्षेत्र के जंगेठी व बटजेवड़ा गांव मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंकुर की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी।
विज्ञापन


बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर अंकुर से 1.07 लाख रुपये छीन लिए। विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने पिस्टल की बट मारकर अंकुर को घायल कर दिया और फिर वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही कंकरखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ दौराला पंकज सिंह ने मौके पर जाकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा ने बदमाशों की तलाश में तीन जगह दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर नितेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित अंकुर से पुलिस ने पूछताछ की और फिर मुकदमा दर्ज कर लिया।   

पहले भी हो चुकी इस कंपनी के एजेंट से लूट 
चार महीने पहले भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट सोनू निवासी दादरी से रुड़की रोड पर बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों ने 1.30 लाख रुपये एजेंट से लूटे थे। जिसमें सदर बाजार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का पैसा बरामद कर लिया था।

कंकरखेड़ा में लूट की वारदात के बाद पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट करने वाले गिरोह का पता लगाया। बताया गया कि सदर बाजार पुलिस द्वारा भेजे गए तीनों आरोपी अभी जेल में बंद हैं। अब पुलिस दूसरे गैंग पर काम कर रही है। 

फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्द बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार करेगी और लूट का पैसा भी बरामद करेंगे। अभी फाइनेंस कंपनी के एजेंट से भी पूछताछ की जा रही है। -अजय कुमार साहनी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed