फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Explosion in Fireworks Factory running in a house Meerut, four died many injured

UP: मेरठ में साबुन फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और छह घायल, तीन मकान धराशायी, राहत-बचाव कार्य में जुटी NDRF

Tue, 17 Oct 2023 06:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Oct 2023 06:51 PM IST
सार

Explosion In Meerut : मेरठ में मंगलवार सुबह एक मकान में चल रही पटाखा फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट हो गया। धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Explosion in Fireworks Factory running in a house Meerut, four died many injured
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान में संचालित फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि जिस मकान में फैक्टरी चल रही थी उसके साथ ही आस पास के दो-तीन मकान और धराशायी हो गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया है। वहीं, डीएम व मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। डीएम दीपक मीणा के अनुसार, पटाखा फैक्टरी जैसी बात सामने नहीं आई है। मौके से काफी मात्रा में साबुन बिखरा मिला है। जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

बताया कि मकान में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाका इतना जबरदस्त था कि 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए। सड़क पर जा रहे कई लोग घायल हो गए। आसपास के मकान भी धमाके से हिल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नौचंदी थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय गुप्ता का लोहिया नगर में दो मंजिला भवन है। बताया जाता है कि संजय गुप्ता ने भवन का ग्राउंड फ्लोर आलोक रस्तोगी को किराए पर दिया हुआ था, जिसमें वह साबुन फैक्टरी चला रहा था। कुछ दिन पहले ही भवन का फर्स्ट फ्लोर जागृति विहार निवासी गौरव भाटिया ने प्लास्टिक पार्ट की फैक्टरी लगाने के लिए किराए पर लिया था। 

Explosion in Fireworks Factory running in a house Meerut, four died many injured
मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala

क्षेत्रवासियों के मुताबिक, सुबह लगभग 7:00 बजे तेज धमाके के साथ यह बिल्डिंग धराशायी हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की कई बिल्डिंगों में दरारें आ गईं। वहीं, निकट स्थित एक दूसरी बिल्डिंग की पहली मंजिल की छत भी गिर गई। 

जिस मकान में फैक्टरी संचालित थी सत्यकाम स्कूल के पास ही है। विस्फोट स्कूल के समय से पहले हुआ अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। विस्फोट से तीन मकान गिरने के साथ दूरदराज के मकान भी हिल गए। सत्यकाम स्कूल के अलावा आसपास के कई मकानों के शीशे टूट गए।  

विस्फोट के कारण इलाके में भगदड़ मच गई। कुछ हादसा समझकर बाहर निकले तो कुछ इसे भूकंप समझने लगे। मौक पर पहुंचने पर लोगों को जानकारी हुई। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया और मलबा हटाकर नीचे दबे तकरीबन दस लोगों को मेडिकल भेजा। 

Explosion in Fireworks Factory running in a house Meerut, four died many injured
मौक पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

वहीं हादसे की सूचना पर डीएम दीपक मीणा व सिटी मजिस्ट्रेट समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं मौके पर भारी संख्या में भीड़ मौजूद है। राहत-बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ को भी मौक पर बुलाया गया है। बताया गया कि पुलिस की टीम राहत-बचाव कार्य में लगी थी कि इस दौरान भी एक के बाद एक दो धमाके हुए जिसमें जेसीबी चालक घायल हो गया। टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी है।

डीएम दीपक मीणा का कहना है कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। ये सभी फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर हो सकते हैं। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि रिहायशी इलाके में यह फैक्टरी पिछले आठ माह से चल रही थी।  

Explosion in Fireworks Factory running in a house Meerut, four died many injured
मौक पर पहुंची एनडीआरएफ - फोटो : Amar Ujala

अभी तक हुई पुलिस की जांच के अनुसार पहले इस बिल्डिंग में फर्नीचर शोरूम था। एक वर्ष पहले भी इस फैक्टरी में भीषण आग लगी थी, जिसमें मेरठ निवासी इमरान के फर्नीचर शोरूम में भी जबरदस्त आग लगी थी। उस समय भी कई लाख का नुकसान हुआ था।

घनी आबादी वह सत्यकाम इंटर कॉलेज के पास में इतनी बड़ी केमिकल फैक्टरी बिना अनुमति के ही चल रही थी। फैक्टरी में विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन दिया गया था। इसकी कैसे अनुमति मिली? किसने अनुमति दी? कौन से विभाग की अनुमति थी? यह सब जांच का विषय है।

मकान में रह रहे परिवार का नहीं चल सका पता
फैक्टरी के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस फैक्टरी में ऊपर के हिस्से में साबुन बनाया जा रहा था जबकि दूसरी मंजिल पर भारी मात्रा में पटाखे मिले हैं। वहीं नीचे के हिस्से में एक परिवार भी रह रहा था, लेकिन उस परिवार का कोई अता-पता नहीं है। न ही किसी व्यक्ति ने धमाके के दौरान उसे परिवार को फैक्टरी से निकलते हुए देखा। दूसरे धमाके के बाद रेस्क्यू कार्य तुरंत ही बंद हो गया। रेस्क्यू कार्य में लगे जेसीबी चालक के घायल होने के बाद कोई भी जेसीबी चालक यहां काम करने के लिए तैयार नहीं है। फायर ब्रिगेड की दर्जन पर गाड़ियां पानी डालकर धमाके की संभावना को समाप्त कर रही है।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि धमाका कंप्रेशर फटने अथवा केमिकल रिएक्शन होने या फिर किसी गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं एटीएस भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Explosion in Fireworks Factory running in a house Meerut, four died many injured
ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर - फोटो : Amar Ujala

हादसे की सूचना पर आईजी नचिकेता झा भी मौके पर पहुंचे हैं। ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने चल रही फैक्टरी की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम डॉग स्क्वायड के साथ अब रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची है। 

मुख्यमंत्री घटना पर लिया संज्ञान, ये हुए घायल

हादसे में ने लोहिया नगर के ही रहने वाले करण, ओमकार, श्योराज, आसमा, सोनाक्षी और कार्तिक घायल हुए हैं। वहीं पूरे मामले लखनऊ तक गूंज हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर संज्ञान लेते हुए घटना की जांच कर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
 

 

एटीएस की जांच में सामने आई ये बात
एटीएस की टीम की प्रथम दृष्टया जांच में मौके से विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि हुई है। एटीएस ने मौके से मिली सामग्री को बच्चों की बंदूक में लगने वाली मिसाइल माना है। बता दें कि हापुड़ के धौलाना में भी भीषण विस्फोट हुआ था, वहां पर भी ऐसी ही विस्फोटक सामग्री मिली थी।

लोहिया नगर स्थित अवैध फैक्टरी में धमाके से हुई मजदूरों की मौत के मामले में शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने एक्स (X) पर पोस्ट डाली है। उन्होंने पोस्ट डालते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया और लिखा कि यह आठ महीनों के भीतर दूसरी घटना है। अवैध फैक्टरी में धमाका होने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, इससे पहले फरवरी में जनशक्ति कोल्ड स्टोर दौराला में सात मजदूरों की मौत हो गई थी। उन्होंने लिखा कि जिला प्रशासन व मेरठ पुलिस सब कुछ जानते हुए भी जानबूझकर आंखें मूंदे रखती है। साथ ही डीएम को भी टैग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed