Baghpat: विपुल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आपत्तिजनक वीडियो को लेकर हुई थी हत्या, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के बागपत में विपुल हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करने के विवाद में विपुल को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कंडेरा गांव के विपुल हत्याकांड को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद दावा किया है कि आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करने के दौरान हुए झगड़े में विपुल की वाजिदपुर गांव के एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ गोली मारकर हत्या की थी। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, विपुल की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पकड़े गए आरोपियों में वाजिदपुर गांव निवासी अशोक सतेंद्र व अनिल शामिल है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने बताया कि कंडेरा गांव के मृतक विपुल के गांव निवासी एक दोस्त की वाजिदपुर गांव के रहने वाले विशाल नामक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो बनाई हुई थी। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी विशाल कई बार मृतक विपुल के दोस्त को ब्लैकमेल भी कर चुका था।
शनिवार देर शाम आरोपी ने विपुल व उसके दोस्त को बड़ौत में बिनौली रोड पर लौहड्डा गांव के पास बुलाया था और कुछ पैसे देकर आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने का वादा किया। इसके बाद विपुल व उसका दोस्त मौके पर पहुंचे। बताया गया कि इस दौरान 3500 रुपए में आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने की बात रखी गई, लेकिन इस दौरान उनके बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया।
झगड़े में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान जान बचाकर भाग रहे कंडेरा गांव के विपुल व उसके दोस्त पर आरोपी विशाल व उसके दोस्तों ने गोली चला दी। जिसमें विपुल की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल हो गए थे। बाद में विपुल की मेरठ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।
इस मामले में मृतक विपुल के बड़े भाई मुकुल, जो यूपी पुलिस में रामपुर में तैनात है। उसने वाजिदपुर गांव के विशाल व उसके भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
सीओ सविरतन गौतम ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने को लेकर हुए झगड़े के बाद विपुल की गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर वाजिदपुर गांव के विशाल व उसके भाई सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो की तलाश में दबिश दी जा रही है।