{"_id":"62a47b358c97ca01c0474b5d","slug":"big-action-in-saharanpur-houses-of-two-accused-of-violence-demolished-by-bulldozer-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big action: सहारनपुर में दो उपद्रवियों के मकान पर चला बुलडोजर, बवाल करने वालों पर होगी रासुका की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Big action: सहारनपुर में दो उपद्रवियों के मकान पर चला बुलडोजर, बवाल करने वालों पर होगी रासुका की कार्रवाई
Sat, 11 Jun 2022 04:53 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 11 Jun 2022 04:53 PM IST
सार
सहारनपुर में अधिकारियों और पुलिस के समय से एक्शन में आने और अमनपसंद लोगों के प्रयास की वजह से दंगा टल गया। जुलूस के दौरान उग्र हुई भीड़ के आगे हिंदू समाज के दुकानदारों ने धैर्य का परिचय दिया। वहीं सहारनपुर में दो उपद्रवियों के अवैध मकान पर पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन
सहारनपुर में बवाल के बाद आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में बड़ी कार्रवाई की गई है। बवाल में शामिल दो उपद्रवियों के अवैध रूप से बने मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हुए बवाल में शामिल दो आरोपियों को वीडियो फुटेज के जरिए चिन्हित किया गया था।
विज्ञापन
दोनों उपद्रवियों रईस और मुजम्मिल को जब पुलिस गिरफ्तार करने गई तो पता चला कि दोनों के मकान अवैध रूप से बिना नक्शा पास कराए बने हुए थे। सहारनपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस की टीम ने जेसीबी बुलाकर क्षेत्र के खाता खेड़ी और 52 फुटा रोड स्थित दोनों आरोपियों के मकान पर जेसीबी चलाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence: घंटाघर से लौटते ही उग्र हो गई थी भीड़, कई दुकानों में लूटपाट, अब तक 54 गिरफ्तार
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि उपद्रव में शामिल आरोपियों के यहां बुलडोजर चलाने की कार्रवाई होती रहेगी।
बवाल करने वालों पर रासुका की कार्रवाई होगी
जुमे की नमाज के बाद शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर बवाल करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन रासुका की कार्रवाई करेगा। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। बवाल के मामले में अभी तक कुल 64 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।