फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bid farewell to Ganpati Bappa with teary eyes.

Meerut News: नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई

Sun, 27 Sep 2026 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Bid farewell to Ganpati Bappa with teary eyes.
मध्य गंग नहर में गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
- बारिश के बीच निकाली विसर्जन शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के रामलीला मैदान में पिछले दस दिनों से चल रहे सर्वसिद्धिदायक श्री गणेश चतुर्थी मेला महोत्सव का रविवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। शाम करीब 4:00 बजे बारिश रुकने के बाद गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए चल रहे थे।

रामलीला मैदान में महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणपति की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोल और भजनों की धुन पर जमकर झूमे। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए।
मध्य गंग नहर पहुंचने के बाद विधि-विधान से आरती की गई। गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आ की कामना से प्रतिमा को मध्य गंग नहर में नम आंखों से विसर्जित किया गया। इस दौरान सतीश चंद्र मौर्य और रोहिणी उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक रणधीर उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को विसर्जन प्रस्तावित था, लेकिन लगातार बारिश के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। रविवार को बारिश रुकने के बाद विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर ओमबीर भड़ाना, पंकज फौजी, अनीता उपाध्याय, शुभम आदि मौजूद रहे।

मध्य गंग नहर में गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

मध्य गंग नहर में गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

मध्य गंग नहर में गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

मध्य गंग नहर में गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed