फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhuvneshwar and Sameer shared tips for success with the players.

Meerut News: भुवनेश्वर और समीर ने खिलाड़ियों को दिए सफलता के टिप्स

Sun, 09 Aug 2026 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Bhuvneshwar and Sameer shared tips for success with the players.
भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजसमीर रिजवी बल्लेबाज
यूपी टी-20 लीग : दोनों कप्तान कैंपों में पहुंचकर अपनी टीमों से जुड़े
विज्ञापन

-14 अगस्त से शुरू हो रहा है यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन
भुवनेश्वर लखनऊ फाल्कंस, समीर कानपुर सुपरस्टार के कप्तान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से हो रही है। 14 को मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्रास के बीच उद्घाटन मुकाबला लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट को लेकर मेरठ के स्टार क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और समीर रिजवी भी अपनी-अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने रविवार को लखनऊ फाल्कंस के साथ तो समीर ने कानपुर सुपरस्टार के साथ जमकर पसीना बहाया।
यूपी टी-20 लीग में छह टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, लखनऊ फाल्कंस, नोएडा किंग्स, गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपरस्टार टीम शामिल हैं। सभी टीम के कैंप अपने-अपने मुख्यालय पर शुरू हो गए हैं। कानपुर सुपरस्टार का कैंप कानपुर और लखनऊ का कैंप लखनऊ में शुरू हो गया है। मेरठ के समीर रिजवी कानपुर सुपरस्टार और भुवनेश्वर कुमार लखनऊ फाल्कंस के साथ जुड़े। सभी टीम में खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। समीर रिजवी ने कानपुर में जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। उनके साथ मेरठ के विनीत पंवार, शुभम मिश्रा आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन

लखनऊ फाल्कंस की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
यूपी टी-20 लीग में अपने पहले खिताब की आस में अभ्यास में जुटी लखनऊ फाल्कंस की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। लीग के सबसे महंगे और अनुभवी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार टीम कैंप से जुड़ गए। टीम में बल्लेबाज प्रियम गर्ग, ऑलराउंडर विप्रज निगम, विकेटकीपर बल्लेबाज आराध्य यादव, गेंदबाज अभिनंदन सिंह और कृतज्ञ सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं। रविवार को ट्रेनिंग कैंप के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के विशेष सत्र आयोजित किए गए। यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कंस का पहला मुकाबला गोरखपुर लायंस के खिलाफ होगा, जो इकाना स्टेडियम में 15 अगस्त को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष चावला करेंगे कमेंट्री
पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला अब मैदान में कमेंट्री करते दिखाई देंगे। वह 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू हो रहे यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में मैच का आंखों देखा हाल बताएंगे। उन्हें यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल ने कमेंट्री पैनल में शामिल कर लिया है। यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल ने पीयूष चावला, चेतन शर्मा, सबा करीम, जतिन सप्रू, अशोक शर्मा और मनिंदर बिड़ला जैसे चर्चित के नाम फाइनल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed