फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhuni Toll Case: Army Jawan Kapil's mother expressed concern, said- he may do something untoward after being r

Bhuni Toll Case: सेना के जवान कपिल की मां ने जताई चिंता, बोलीं- जेल से छूटकर न कर दें अनहोनी, गांव में आक्रोश

Wed, 20 Aug 2025 08:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 20 Aug 2025 08:04 PM IST
सार

मेरठ के भूनी टोल पर सेना जवान कपिल से मारपीट के मामले में परिवार ने चिंता जताई है। मां बोलीं– जेल से छूटने के बाद आरोपी अनहोनी न कर दें। ग्रामीणों में आक्रोश हैं। 

विज्ञापन
Bhuni Toll Case: Army Jawan Kapil's mother expressed concern, said- he may do something untoward after being r
पीड़ित जवान के पिता और माता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर में गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल के साथ भूनी टोल प्लाजा पर हुई मारपीट की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारी कपिल के परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन

भाकियू नेता निक्की तालियान ने आरोप लगाया कि भूनी टोल पर आए दिन लोगों के साथ मारपीट और मनमानी होती रहती है। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारियों का यही रवैया हमेशा से रहा है। इस बार पुलिस ने कार्रवाई की है, लेकिन कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी उठाई गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: भूनी टोल पर तीसरे दिन भी छाया रहा सन्नाटा, टोल रहा फ्री, आठवां आरोपी भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच जवान कपिल की मां ने रोते हुए कहा कि उन्हें डर है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी उनके परिवार के साथ किसी अनहोनी को अंजाम न दे दें। वहीं पिता का कहना है कि पूरा देश उनके बेटे के साथ खड़ा है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

गांव में इस घटना को लेकर गुस्सा और आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed