फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhumi Rana secures first place in badminton championship; accorded a warm welcome.

Meerut News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में भूमि राणा का प्रथम स्थान, हुआ स्वागत

Tue, 07 Jul 2026 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Bhumi Rana secures first place in badminton championship; accorded a warm welcome.
दौराला - बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली भूमि राणा। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दो से पांच जुलाई तक आयोजित मेरठ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में आईपीएल सकौती टांडा चीनी मिल कॉलोनी निवासी भूमि राणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन हुआ।

भूमि राणा, आईपीएल मिल सकौती टांडा के उप गन्ना प्रबंधक अमित राणा और सोनिया राणा की पुत्री हैं। उनकी सफलता पर मंगलवार को चीनी मिल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चीनी मिल के महाप्रबंधक संदीप पंवार, मुख्य लेखाधिकारी बृजेश गुप्ता और मीडिया प्रभारी आदेश चौधरी की मौजूदगी में भूमि राणा को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। भूमि राणा के बैडमिंटन कोच सरोज कुमार और अमित कुमार की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत के साथ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन भी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समारोह में जितेंद्र पूनिया, विकेंद्र कुमार, संदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रतीक सहित चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भूमि राणा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed