{"_id":"68a5885c85f18ad21d06b1e0","slug":"bhooni-toll-case-mla-atul-pradhan-visits-injured-soldier-at-military-hospital-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhuni Toll Case: घायल जवान से मिलने मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhuni Toll Case: घायल जवान से मिलने मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान
Wed, 20 Aug 2025 02:03 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:03 PM IST
सार
मेरठ में भूनी टोल प्रकरण में घायल हुए जवान का हालचाल जानने के लिए सरधना विधायक अतुल प्रधान मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने जवान का उपचार कर रहे चिकित्सकों से बातचीत की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विधायक अतुल प्रधान ने अस्पताल में जवान से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में भूनी टोल प्रकरण में घायल हुए जवान को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान अस्पताल पहुंचे और घायल जवान से मुलाकात की। उन्होंने जवान का हालचाल जाना और परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
अतुल प्रधान ने चिकित्सकों से भी बातचीत कर उपचार संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि घायल जवान के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर शासन-प्रशासन स्तर पर भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
भूनी टोल प्रकरण को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है। विधायक ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन