{"_id":"579a62a64f1c1be41321e77d","slug":"bholee-ke-jaikaare","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 29 Jul 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से दिल्ली तक हाईवे केसरिया रंग में रंग गया है। वातावरण बम भोले और भारत माता के जयकारों से भक्तिमय हो गया है। गंगाजल लेकर कांवड़िए मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। जहां तक नजर जाती है भोले ही भोले नजर आ रहे हैं।
शिवरात्रि नजदीक आता देख हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ गई है। हरकी पौड़ी से दिल्ली तक केसरिया रंग दिखाई दे रहा है। बड़ी-बड़ी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जगह-जगह शिविरों में शिवभक्त भक्ति गीतों पर डीजे के सामने जमकर डांस कर रहे हैं। दिल्ली निवासी अनिल का कहना है कि वह घर में सुख शांति और छोटे भाई के बेटे हो जाए, इसके लिए कांवड़ लेकर आ रहा है। वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ पहली बार कांवड़ लाए हैं। वहीं गुड़गांव निवासी सुनील सिंह का कहना है कि वह परिवार के साथ देश में अमन चैन के लिए कांवड़ लेकर आ रहे हैं। वह चार साल से कांवड़ लेकर आ रहे हैं।
डाक कांवड़िये चले हरिद्वार
मोदीपुरम। दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा, राजस्थान आदि के डाक कांवड़िए डीजे साउंड लेकर हरिद्वार के लिए हाईवे से गुजरे। अगले दो दिन तक हाईवे पर डाक कांवड़िये लोकल कांवड़ियों का जोर रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस की बढ़ी परेशानी
मोदीपुरम। हाईवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान शाम के समय आसपास की कॉलोनी और गांव वाले भी कांवड़ देखने आ जाते हैं। इस कारण जगह-जगह भीड़ लगने से पुलिस को व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही है।