हिमाचल से दबोचा गया सहारनपुर हिंसा का मास्टरमाइंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस आज शाम तक उसे लेकर यूपी पहुंच जाएगी और उससे पूछताछ की करेगी। काफी लंबे समय से भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद फरार चल रहा था।
इससे पकड़े गए दो पदाधिकारी
गौरतलब है कि बुधवार को भी पुलिस ने भीम आर्मी के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक विधानसभा अध्यक्ष दीपक तथा दूसरा नगर अध्यक्ष प्रवीण शामिल है। दोनों पर पुलिस चौकी में आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस एवं मीडिया पर हमले का आरोप है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामनगर में ग्राम शब्बीरपुर में हुए बवाल के विरोध में 9 मई को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि भीम सेना ने पुलिस प्रशासन पर जाम लगाकर पथराव कर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कह, आगजनी की और मौके पर पहुंचे मीडिया के लोगों से मारपीट कर उनके वाहनों एवं उनके आसपास खडे़ वाहनों में आग लगा दी।
पुलिस ने इन घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक निवासी बहादुरगढ़ थाना देवबन्द तथा प्रवीण गौतम निवासी रामगढ़ थाना कुतुबशेर शामिल है। दीपक भीम आर्मी का विधानसभा अध्यक्ष है तथा प्रवीण गौतम भीमआर्मी का नगर अध्यक्ष है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोतवाली देहात क्षेत्र के मल्हीपुर रोड स्थित सनसिटी कालोनी के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से घटनाओं को अंजाम देने के संबंध में और इसमें शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/