फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad gets bail from High Court

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Fri, 03 Nov 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Fri, 03 Nov 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad gets bail from High Court
भीम आर्मी अध्यक्ष को हाईकोर्ट से मिली जमानत

बड़गांव में हुए बवाल के विरोध में सहारनपुर में 9 मई को हुई जातीय हिंसा के आरोप में पांच माह से जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की दो मामलों में हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है। अभी शेष तीन मामलों में जमानत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


सहारनपुर में 9 मई को हुई जातीय हिंसा के आरोप में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से 8 जून को गिरफ्तार किया था। रावण पर पुलिस ने धारा 152, 154, 156, 162, 163 एवं आईटी एक्ट के तहत देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज की थी। रावण पर लोगों को जातीय हिंसा के लिए भड़काने, आगजनी के लिए उकसाने, लोगों को शांत कर रहे अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने, सरकारी अधिकारियों पर हमला करने समेत कई आरोप लगाए गए। मामला देहात कोतवाली में दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


चंद्रशेखर को धारा 154 में सहारनपुर में ही कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है। जबकि अन्य पांच मामलों में जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील की गई थी। पांच में से दो मामलों में जमानत मिलने का दावा किया जा रहा है। चंद्रशेखर उर्फ रावण के अधिवक्ता जय सिंह ने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने चंद्रशेखर की धारा 152 और 156 में जमानत मंजूर कर ली है। जबकि तीन अन्य मामलों आईटी एक्ट, 163 और 162 में भी जमानत कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी जमानती दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad gets bail from High Court
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि चंद्रशेखर को जमानत मिलने की सूचनाएं मिल रहीं हैं। कुछ मामलों में जमानत मिल गई है, लेकिन उनके पास जमानत से संबंधित कोई अधिकारिक दस्तावेज प्राप्त नहीं हो सके हैं।
 
यह है मामला
सहारनपुर में 5 मई को बड़गांव में दलितों और राजपूतों के बीच संघर्ष हुआ था। जिसमें राजपूत पक्ष के एक युवक की जान चली गई थी। आरोप है कि राजपूतों ने गांव में आगजनी की थी। जिसके विरोध में 9 मई को दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर दलित समाज के लोग भड़क उठे। आरोप है कि भीम आर्मी के नेतृत्व में लोग ग्राम रामनगर में एकत्रित हुए और वहां से सहारनपुर की ओर हिंसक रूप में बढ़ते चले गए। आक्रोशित लोगों ने एक दर्जन बाइकें, कार फूंक डाले, फायरिंग, पथराव किया। अधिकारियों को दौड़ाया, पथराव किया। मारपीट भी की गई। साथ ही जिले के अन्य स्थानों पर भी जाम लगाकर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। इस मामले में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, जिलाध्यक्ष कमल वालिया एवं प्रवक्ता मंजीत सिंह समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सभी पदाधिकारियों पर ईनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने 12 हजार के ईनामी विनय रतन को छोड़कर सभी पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।​

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed