चंद्रशेखर बोले- 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को करा देंगे ताकत का एहसास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शनिवार को हसनपुर कदीम पहुंचे भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा कि 2019 में भाजपा को अपनी ताकत का एहसास करा देंगे। चंद्रशेखर 2 अप्रैल को हुए बवाल के दौरान अंकुर जाटव की मौत पर उसके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध जांच की मांग के लिए वह एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष से मिलेंगे।
दो अप्रैल को मेरठ में हुए बवाल के दौरान कचहरी के समीप गोली लगने से भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कदीम निवासी युवक अंकुर जाटव की मौत हो गई थी। अंकुर के परिजनों का आरोप है कि अभी तक अंकुर के हत्यारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर यहां पहुंचे।
उन्होंने कहा कि दलितों का बहुत उत्पीड़न हुआ है। जुल्म हो रहे हैं। अंकुर के मामले को वह उठाएंगे और इस बाबत एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष से मिलकर जांच की मांगे करेंगे। उन्होंने अंकुर की मां सत्तो देवी और पिता शौदान, भाई आदि से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही कहा कि इस प्रकरण में जेल भेजे गए बेगुनाहों को भी इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस अवसर पर अमित जाटव, प्रमोद शेरगढ़ी, अभिषेक वाल्मिकी, गौरव हंस, अमन प्रताप, अग्नि शेरगढ़ी जाटव, प्रमोद जाटव आदि मोजूद रहें। इसके बाद चंद्रशेखर सपा नेता विपिन मनोठिया के आवास पर पहुंचे।
वहीं उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, तब से लगातार दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। 2019 में भारतीय जनता पार्टी को यह दलित समाज अपनी ताकत का एहसास करा देगा। गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज होने के मामले में पर उन्होंने बोलने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह मेरठ से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/