फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhavanpur police arrested three fake CBI officers in Meerut and a car recovered

Meerut: खुद को CBI अफसर बताने वाले तीन शातिर दबोचे, शर्ट पर लगा था सीबीआई का लोगो, खुले ठगी के बड़े राज

Fri, 12 Jan 2024 12:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jan 2024 12:26 PM IST
सार

Meerut News : खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले तीन शातिर बदमाश मेरठ पुलिस की गिरफ्त में आ गए है। ठगी का शिकार हुए पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपियों की शर्ट पर सीबीआई का लोगो लगा हुआ था।

विज्ञापन
Bhavanpur police arrested three fake CBI officers in Meerut and a car recovered
फर्जी सीबीआई अधिकारी आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों के साथ ठगी करने वाले तीन बदमाशों को भावनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने भावनपुर के लालपुर गांव के दीपक कुमार से 80 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन


मेरठ में भावनपुर क्षेत्र के लालपुर गांव में रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि जुलाई 2023 को खुद को सीबीआई टीम से बताकर तीन लोग पहुंचे थे। दीपक उस समय घर नहीं था। इसके बाद उन्होंने फोन कर कहा कि वे गाजियाबाद ऑफिस में सीबीआई अधिकारी हैं। उसे श्रम विभाग की ओर से गंभीर आरोपों से संबंधित शिकायत मिलने की जानकारी दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा होने की भी धमकी दी। दीपक घबरा गया और आरोपी प्रदीप कुमार से मिलकर मामले को रफा-दफा करने की गुहार लगाई। प्रदीप ने शिकायत को निरस्त करने के नाम पर 80 हजार रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन

दीपक का कहना है कि दो दिन पहले उसके पास फिर एक फोन आया। उसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर जेल भेजने की धमकी देकर 30 हजार रुपये देने की बात कही। जिसकी जानकारी दीपक ने भावनपुर पुलिस को दी। जिसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ट्रेनी सीओ नितिन तनेजा ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार निवासी पबला इंचौली, बिजेंद्र पुत्र भरत सिंह गढ़ी मोहल्ला नई बस्ती अब्दुल्लापुर और गुलफाम पुत्र शाहबुद्दीन निवासी शाहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से एक वैगनआर कार बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: बुझ गए पांच घरों के चिराग: हादसों में टूट गईं दोस्तों की सांसें, गांवों में छाया मातम, बच्चों से छिन गए पिता

विज्ञापन

शर्ट पर लगा था सीबीआई को लोगो
दीपक ने बताया कि प्रदीप और उसके चार अन्य साथियों की शर्ट पर सीबीआई का लोगो लगा हुआ था। कार से तीन लोग उतरकर आए थे। कार पर सीबीआई की प्लेट लगी हुई थी। ऐसे में उसको शक ही नहीं हुआ कि वे बदमाश भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: STF की पूछताछ में बड़े खुलासे: तहसीम ने उगला हर वो राज; जिसे सुन उड़े अफसरों के होश, जानें-क्या है पाक कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed