{"_id":"5fc0155d47229c1dd15aacd3","slug":"bhartiya-kisan-union-will-protest-in-uttar-pradesh-and-uttarakhand-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में चक्का जाम आज, पुलिस अधिकारियों ने किए कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में चक्का जाम आज, पुलिस अधिकारियों ने किए कड़े इंतजाम
Fri, 27 Nov 2020 02:26 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
चर्चा करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम करने की घोषणा की है। मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि नावला में हाईवे जाम के दौरान ही यह फैसला किया जाएगा कि चक्का जाम अनिश्चितकालीन किया जाए या फिर दिल्ली कूच किया जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मस्जिद की सीढ़ी पर पड़ी मिली प्रधानाचार्य की लाश, खौफनाक है वारदात, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
उधर, सहारनपुर, बागपत शामली और बिजनौर में भी चक्का जाम किया जाएगा। बागपत में निवाड़ा पुल पर किसान जाम लगाएंगे। किसानों के दिल्ली कूच के चलते शामली और बागपत में हरियाणा से सटी सीमा पर पुलिस सतर्क रही और हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों की तलाशी लेती रही। शामली के गांव कुड़ाना में एक अन्य संगठन किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक को पुलिस ने घर पर ही रोक लिया। उन्होंने 50 किसानों के साथ दिल्ली कूच करने की घोषणा की थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/