{"_id":"66eb891114e81651df06c4ee","slug":"bhartiya-kisan-union-bhanu-staged-protest-at-ganna-bhavan-meerut-news-c-72-1-mrt1058-121423-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भारतीय किसान यूनियन भानू ने गन्ना भवन पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भारतीय किसान यूनियन भानू ने गन्ना भवन पर दिया धरना
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गन्ना भवन पर धरना दिया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
संगठन के युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर ने गढ़ रोड स्थित नंगलामल मिल से जुड़े किसानों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने अधिकारियों को दिए ज्ञापन में नंगलामल मिल का गेट गन्ने के लिए 24 घंटे खोले जाने, मिल की सोसायटी मिल के समीप ही किए जाने, छोटे बांड वाले किसानों की पर्चियां शुरू में दिए जाने आदि मांगों को रखा। किसानों के सेंटर लगाए जाने में किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। मिल परिसर में गन्ना देने आने वाले किसानों के लिए बैठने, पशुओं को रखने के लिए व्यवस्था की जाए। इस दौरान किसानों की अन्य समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा। इस दौरान गढ़ रोड क्षेत्र से जुड़े काफी संख्या में किसान गन्ना भवन पहुंचे। संवाद