फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bharatiya Kisan Sangh will stage a sit-in protest at the district headquarters on the 9th

नौ को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगा भारतीय किसान संघ

Sat, 30 Aug 2025 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Sangh will stage a sit-in protest at the district headquarters on the 9th
मेरठ। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। नौ सितंबर को प्रदेश के सभी 826 विकास खंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसान संघ के प्रदेश महामंत्री राज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार व प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण 75 जिलों के 4 करोड़ किसान खरीफ हो या रबी सीजन के समय खाद वितरण व्यवस्था में खामियों के चलते सरकार से नाराज है। इसलिए भारतीय किसान संघ के बैनर तले प्रदेश का किसान नौ सितंबर को अपनी आवाज बुलंद करेगा। मेरठ प्रांत में आंदोलन का नेतृत्व प्रांत अध्यक्ष संजीव कुमार, बृज प्रांत में प्रांत अध्यक्ष दिनेश शाह, कानपुर प्रांत में प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान, अवध प्रांत में प्रांत अध्यक्ष कृष्णकुमार सिंह, गोरक्ष प्रांत में प्रांत अध्यक्ष रंजीत सिंह व काषी प्रांत में प्रांत अध्यक्ष इंद्रासन सिंह करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed