फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bharata met Rama and Lakshmana, and flowers showered down on him.

Meerut News: श्रीराम-लक्ष्मण से हुआ भरत का मिलन, बरसे फूल

Fri, 03 Oct 2025 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Bharata met Rama and Lakshmana, and flowers showered down on him.
भारत मिलाप का आयोजन। (फलावदा)
फलावदा। विजयदशमी के दूसरे दिन नगर पंचायत परिसर में बृहस्पतिवार देर शाम भरत मिलाप की ऐतिहासिक परंपरा में श्रीराम व लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न का मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

श्री बूढ़ा शिव मंदिर रामलीला ग्राउंड से राम और लक्ष्मण बने कलाकार रथ पर सवार होकर बैड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। दूसरी ओर मोहल्ला कपाड़ियान से रथ पर सवार होकर भरत और शत्रुघ्न श्रीराम से मिलाप करने के लिए कस्बे में स्थित नगर पंचायत के प्रांगण में पहुंचे। वहां मुख्य अतिथि वरुण भारद्वाज व व्यापारी नेता हरिओम बिश्नोई द्वारा तिलक लगाकर श्रीराम-लक्ष्मण का भरत मिलाप कराते हुए फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नगर के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा व आतिशबाजी की गई। इस दौरान श्री आदर्श रामलीला कमेटी के प्रधान शरद चौधरी, उप प्रधान धीरज चौधरी, जयकरण चौधरी, संदीप चौधरी, योगेश धीमान, योगेंद्र गुर्जर, भोपाल चौधरी, महेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, मनजीत जाटव, जीतू चौधरी, विकास पाल बजरंगी, प्रदीप चौधरी, सुंदर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed