{"_id":"67fc249f044fb720280ba615","slug":"bharat-vikas-parishad-will-provide-a-platform-for-children-to-move-forward-meerut-news-c-14-1-mrt1002-831919-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मंच देगा भारत विकास परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मंच देगा भारत विकास परिषद
Mon, 14 Apr 2025 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद युवा शक्ति का बाउंड्री रोड स्थित होटल में स्थापना समारोह हुआ। पूर्व अध्यक्ष तन्मय सिंघल ने टॉर्च पास कर नए अध्यक्ष वैभव गर्ग को कॉलर पहनाया। अध्यक्ष वैभव गर्ग ने अपने मिशन और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का संकल्प लिया। उन्होंने समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन को गति देने के लिए एकता, नवाचार और सहयोग की महत्ता बताई। वैभव ने कहा कि भारत विकास परिषद युवा शक्ति उनके नेतृत्व में सेवा करेगा। बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए एक नया मंच प्रस्तुत किया जाएगा। नए बोर्ड में सचिव पुनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष प्रतीक गोयल को भी शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान अवंतिका, सौम्या, रचित, अभिषेक, मुदित, गौरव, अचल, शुभम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन