फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bharat band: kisan curfew and farmers protest in western up, bhakiyu chakka jam against opposition of agriculture bill

किसान कर्फ्यू: आज सड़कों पर दिखेगा किसानों का सैलाब, केवल एंबुलेंस को निकलने की इजाजत

Fri, 25 Sep 2020 02:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Sep 2020 02:15 AM IST
सार

  •  - मेरठ में शहर के बाहरी क्षेत्रों को जाम करेंगे किसान
  • - पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 3 बजे तक किया जाएगा चक्का जाम
  • - आंदोलन के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
Bharat band: kisan curfew and farmers protest in western up, bhakiyu chakka jam against opposition of agriculture bill
किसान - फोटो : amar ujala

विस्तार

यदि आप कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे हों तो आज यात्रा को स्थगित रखें तो ज्यादा बेहतर होगा। कृषि विधेयकों के खिलाफ किसान संगठन आज किसान कर्फ्यू के तहत अधिकतर सड़कों को जाम करेंगे। किसान संगठनों ने जाम लगाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। गुरुवार देर रात तक गांवों में आंदोलन की तैयारी होती रही। 
विज्ञापन


हाल ही में संसद के दोनों सदनों से पास हुए दो कृषि विधेयकों को लेकर देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को भाकियू समेत सरदार वीएम सिंह के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन समेत अन्य किसान संगठनों ने किसान कर्फ्यू का आह्वान किया है।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि किसानों के मसलों पर देश के सभी किसान संगठन एकजुट हैं। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 3 बजे तक चार घंटे चक्का जाम किया जाएगा। इसके लिए संगठन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आज संभलकर निकलें: सड़कों पर रहेगा किसानों का कब्जा, 11 से तीन बजे तक रहेगा चक्का जाम, पुलिस अलर्ट

मवाना बाईपास पर नरेश चौधरी, उदयवीर सिंह, विलियम, कुलदीप त्यागी, हरबीर सिंह निलोहा जाम लगाएंगे। एनएच-58 पर परतापुर तिराहा, खिर्वा रोड और दौराला थाने के सामने जाम लगाया जाएगा। यहां विनोद जिटौली और बाबा ईलम सिंह और दौराला में संजय दौरालिया, नवाब सिंह अहलावत और रवींद्र दौरालिया के नेतृत्व में जाम लगाया जाएगा।

बागपत रोड को जानी में हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जाम किया जाएगा। परतापुर तिराहे पर विजयपाल घोपला के नेतृत्व और मेरठ-करनाल मार्ग को नानू गंगनहर पर जाम किया जाएगा। यहां जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, गजेंद्र सिंह, सत्यवीर जंगेठी और राजकुमार करनावल आदि रहेंगे। किला परीक्षितगढ़ रोड पर भी जाम लगाया जाएगा।

किसानों के चक्का जाम का ऐलान... रात में बनाई रणनीति, पुलिस अलर्ट 
आज शुक्रवार को किसानों का चक्का जाम है। किसानों के ऐलान के बाद देर रात अधिकारियों ने रणनीति बनाई। जिसमें पुलिस ने किसानों के 8 पॉइंट पर पुलिस बल तैनात कर दिया। एक कंपनी आरएएफ, दो कम्पनी पीएसी और आठ क्यूआरटी लगाई है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed