मेरठ। अंतिम बड़े मंगलवार को शहर के सभी हनुमान मंदिरों में पूजन कार्यक्रम हुए। हनुमंत यज्ञ, भंडारा, महाआरती, सुंदरकांड पाठ किए गए। वेस्ट एंड रोड सिद्धपीठ संकट मोचन श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ में विशेष पूजा हुई। महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने मंत्रोच्चारण किया। हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया।
मंदिर में सुबह 11 बजे बालाजी महाराज को भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण हुआ। सायंकाल मंदिर में सुंदरकांड पाठ में यजमान आदेश गुप्ता और हर्षित गुप्ता रहे। इस अवसर पर संजय सांवरिया ग्रुप ने हनुमान जी के सुंदर भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान कपिल, देवेंद्र, बीना देवी, कविता सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जी का पूजन किया गया। पंडित विवेक दत्त ने मंत्रोच्चारण और महाआरती हुई। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।