फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhandara organised on the death anniversary of Chaudhary Charan Singh

Meerut News: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर भंडारे आयोजित

Fri, 29 May 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Bhandara organised on the death anniversary of Chaudhary Charan Singh
दौराला - पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे में लोगों को भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में दौराला चौराहा, जमालपुर और चिंदौड़ी सकौती में भंडारे आयोजित किए गए। इससे पहले दौराला चौराहे पर स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा हवन-पूजन कराया गया।

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और चौधरी चरण सिंह को नमन किया। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों, मजदूरों और गरीबों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब की नीतियों ने गांव और किसान को नई पहचान दिलाने का काम किया। कहा कि आज भी चौधरी चरण सिंह के विचार देश के किसानों और युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed