{"_id":"699738b7e10fc32f450e19e5","slug":"bhamori-soldier-bhushan-cremated-with-state-honours-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111439-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भामौरी के जवान भूषण का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भामौरी के जवान भूषण का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
भामोरी के जवान भूषण का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार से पूर्व सैन्य अधिकारियों ने दी सलामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भामौरी निवासी भारतीय सेना के जवान भूषण का बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी बटालियन के सैन्य अधिकारियों ने जवान को सलामी दी। भूषण के निधन से परिवार में शोक व्याप्त है।
गांव भामौरी निवासी 33 वर्षीय भूषण भारतीय सेना में जम्मू-कश्मीर के उधमसिंह नगर क्षेत्र में तैनात थे। 15 फरवरी को वह 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। बीते बुधवार की शाम घर में अचानक गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया।
बृहस्पतिवार को जब जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर उनकी बटालियन के सैन्य अधिकारी भी भामौरी पहुंचे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी गई। इसके बाद जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।