फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhamashah Park: Bhoomi Pujan for Ramabhadracarya’s Katha stuck due to permission dispute

Meerut: भामाशाह पार्क में रामभद्राचार्य की कथा को लेकर भूमि पूजन अटका, अनुमति पर खींचतान, ऐसे बनी बात

Fri, 05 Sep 2025 02:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Sep 2025 02:28 PM IST
सार

मेरठ के भामाशाह पार्क में रामभद्राचार्य की कथा के भूमि पूजन का आयोजन दोपहर 1 बजे तय था, लेकिन परमिशन न मिलने से कार्यक्रम अटक गया। आयोजक और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है, जबकि मुहूर्त का समय भी निकल रहा है।

 

विज्ञापन
Bhamashah Park: Bhoomi Pujan for Ramabhadracarya’s Katha stuck due to permission dispute
मेरठ में कथा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ भामाशाह पार्क में रामभद्राचार्य की कथा के भूमि पूजन कार्यक्रम पर विवाद खड़ा हो गया। दोपहर 1 बजे भूमि पूजन का आयोजन रखा गया था, लेकिन प्रशासन से अनुमति न मिलने के चलते कार्यक्रम शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन

जैसे ही आयोजन स्थल पर लोग जुटने लगे, प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजकों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आयोजक भूमि पूजन कराने पर अड़े रहे, वहीं प्रशासन ने परमिशन की औपचारिकताओं को लेकर कार्यक्रम रोक दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

इस खींचतान के बीच भूमि पूजन का तय मुहूर्त भी निकलता चला गया। आयोजक लगातार अधिकारियों से अनुमति देने की अपील करते रहे, जबकि प्रशासन की टीम उन्हें समझाने में लगी रही। 

बताया गया कि काफी कशमकश के बाद भामाशाह पार्क में जगदगुरु रामभद्राचार्य की कथा का भूमि पूजन शुरू हो गया। आयोजन को लेकर कई दिन से तैयारियां की जा रही थीं। पहले प्रशासन और आयोजकों के बीच अनुमति को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही, लेकिन आखिरकार भूमि पूजन का शुभारंभ हो गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी पहुंचे। उनके पहुंचते ही आयोजन स्थल पर माहौल और भी धार्मिक रंग में डूब गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी भूमि पूजन देखने के लिए मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान तेज बारिश भी शुरू हो गई।

आयोजकों ने बताया कि रामभद्राचार्य की कथा का भव्य आयोजन आने वाले दिनों में यहीं से शुरू होगा। भूमि पूजन के साथ ही कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed