{"_id":"683cac12e042947ea703d38f","slug":"bhaktamar-ritual-was-performed-with-48-lamps-meerut-news-c-14-1-mrt1002-877565-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 दीपकों के साथ किया भक्तामर विधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 दीपकों के साथ किया भक्तामर विधान
विज्ञापन
मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में भक्तामर विधान 48 दीपकों के साथ की गई। श्लोक पढ़कर भक्ति भाव भगवान का स्मरण किया गया। पूजन का सौभाग्य विनोद जेन, शशि जेन, राहुल जैन, पूजा जैन को मिला।
समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि मुनि अनुकरण सागर महाराज ससंघ कमला नगर जैन मंदिर से विहार कर फूलबाग कॉलोनी जैन अतिथि भवन में पहुंचे। वह दो जून को गंगानगर जैन मंदिर के लिए विहार करेंगे। मुनि के सानिध्य में महाअर्चना की गई। उन्होंने कहा कि भक्तामर पाठ से मन को शांति मिलती है। हेमंत जैन ने मूलनायक भगवान की प्रतिमा के सम्मुख श्लोक उच्चारण किए। राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा का संचालन किया। सायंकाल में सामूहिक आरती की गई। ड्रा में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नवीन जैन, मयंक जैन, राहुल जैन, विरेश जैन, जिनेंद्र जैन, अतुल जैन, मुकेश जैन रहे।
बच्चों को श्रुत पंचमी का महत्व बताया
शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में पूजन सौरभ जैन सराफ ने कराया। बालकों को श्रुत पंचमी का महत्व बताया गया। गौरव जैन ने बताया कि महावीर भगवान के निर्वाण के 583 साल बाद भी जैन शास्त्र लिपिबद्ध नहीं हुए थे। तब मुनि पुष्पदंत और मुनि भूतबली को जैन आगम को लिपिबद्ध करने का आदेश दिया गया। देवेंद्र जैन, विनोद जैन ने विभिन्न आवश्यक क्रियाएं कराई। वैभव जैन पूजन विधि बताई। इस अवसर पर सुदीप जैन, प्रमोद जैन, विजय जैन, पारस जैन आदि रहे।
विज्ञापन
अरिहंत सिद्ध भगवान के विषय में बताया
- शारदा रोड स्थित श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सभा वीर नगर की ओर से 10 जून तक के लिए धार्मिक शिक्षण एवं संस्कार शिविर लगाया गया। इसमें पांच वर्ष के बच्चों से लेकर 20 वर्ष तक के युवाओं ने प्रतिभाग किया। अरिहंत और सिद्ध भगवान के विषय में बताया गया। बिलाश चंद्र जैन कहा कि हमें एक दूसरे से जय जिनेंद्र बोलना चाहिए। शिविर में बच्चों के लिए लकी ड्रा भी निकाला गया। इस अवसर पर दिनेश जेन, नितिन जैन, अनुराग जैन, गौतम प्रसादी, रजत जैन आदि रहे।