{"_id":"68988bf935c1bc8749085bf8","slug":"bhaktamar-recited-with-48-lamps-meerut-news-c-14-1-mrt1002-942931-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 दीपकों के साथ भक्तामर पाठ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 दीपकों के साथ भक्तामर पाठ किया
विज्ञापन
फूलबाग कॉलोनी जैन मंदिर में कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में भक्तामर महाअर्चना की गई। 48 दीपकों के साथ श्लोक पढ़कर भक्ति भाव से विधान हुआ। पूजन का सौभाग्य पीयूष जैन, सीमा जैन, ऋषभ जैन, प्रज्ञा जैन को मिला। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि यह स्रोत अपार शक्तियों का भंडार है। भगवान आदिनाथ की महिमा, गुणों और शक्तियों का वर्णन किया गया है। इस स्त्रोत का नियमित पाठ करने से मन को शांति मिलती है। व्यापार में उन्नति होती है, धन और वैभव की प्राप्ति होती है।
अध्यक्ष हेमंत जैन ने वेदी में स्थापित आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख दीपकों को स्वास्तिक के मांडले पर विराजमान किया। सामूहिक आरती के बाद राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा को संबोधित किया। समाज के मंत्री नवीन जैन ने दसलक्षण पर्व का महत्व बताया। इस अवसर पर रमेश जैन, वीना जैन, पीयुष जेन, सीमा जैन, नवीन, अतुल, संजय, प्रमोद, पंकज, जिनेंद्र, मयंक, रमेश, पीयुष रहे।