फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu's protest against the hospital owner in the Collectorate

Meerut News: हॉस्पिटल मालिक के खिलाफ कलक्ट्रेट में भाकियू का धरना-प्रदर्शन

Fri, 17 Jan 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's protest against the hospital owner in the Collectorate
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित एक निजी हॉस्पिटल मालिक के खिलाफ बृहस्पतिवार को भाकियू (चढूनी) और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि हॉस्पिटल मालिक ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। एसीएम ने निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने जमीन कब्जामुक्त न होने पर छह फरवरी को कलक्ट्रेट और कमिश्नरी के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भकियू (चढूनी) के जिलाध्यक्ष सतेंद्र फौजी, आयुषी सिंधु और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार सुबह नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंच गए। भाकियू ने आरोप लगाया कि बिजली बंबा बाईपास पर एक निजी हॉस्पिटल के मालिक ने किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश है। भाकियू और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। शाम तक धरना चला। एसीएम द्वितीय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed