फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu workers left for Sisauli

Meerut News: भाकियू कार्यकर्ता सिसौली रवाना हुए

Mon, 06 Oct 2025 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers left for Sisauli
सरूरपुर। भूनी टोल पर एकत्र भाकियू कार्यकर्ता। संगठन
सरूरपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैट के पदाधिकारी व किसान महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर आयोजित किसान जागृति दिवस में भाग लेने के लिए सिसौली स्थित किसान भवन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही भूनी टोल प्लाजा पर जिले के अलग-अलग गांवों से किसान बड़ी संख्या में एकत्रित होने लगे। वहां से दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसानों का जत्था सिसौली के लिए रवाना हुआ। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि बाबा टिकैत किसानों की आवाज थे और आज भी उनकी सोच हर किसान के दिल में जिंदा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर 17 अक्तूबर को जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। यदि प्रशासन ने किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया तो किसान मुख्यालय पर घेरा-डेरा डालने को मजबूर होंगे। इस दौरान सतबीर सिंह, विनेश प्रधान, वीरेंद्र, कृष्णपाल, विनोद, मोनू, मेजर, लोकेश चिंदौड़ी, भोपाल, बंटू, अंकित, सुनील, सत्ते, पवन, रहीस, ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed