फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu workers has protest in many places at Muzaffarnagar city

भाकियू ने 12 जगह किया चक्का जाम, गन्ने का दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

Thu, 12 Dec 2019 10:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Dec 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers has protest in many places at Muzaffarnagar city
गन्ने की होली जलाई - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने पर जिले में 12 स्थानों पर चक्का जाम किया। किसानों ने गन्ने के दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। साथ ही पत्ती एवं पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस करने की मांग उठाई। गन्ने की होली जलाकर विरोध जताया गया। जाम के दौरान यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


भाकियू (तोमर गुट) ने छपार और रामपुर तिराहा पर जाम लगाकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। एक घंटे तक सभी वाहन जाम में फंसे रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर भी धरने पर बैठे रहे। रामपुर तिराहा पर ब्लॉक अध्यक्ष बलराम ठाकुर के नेतृत्व में जाम लगाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि जब सरकारी कर्मचारी भत्ते व रिटायर्ड होने पर पेंशन लेता है तो किसानों को भी 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन मिलनी चाहिए। गन्ने का मूल्य 450 रुपये क्विंटल करने, रुका हुआ भुगतान ब्याज सहित कराने, क्रय केंद्रों पर घटतौली बंद करने, गन्ना माफिया पर रोक लगाने की आदि की मांग की। पवन त्यागी, रामबीर तोमर, राममेहर तोमर, हबीब, ग्राम अध्यक्ष तोसीन त्यागी, उस्मान, अय्यूब मार्शल, रामपुर तिराहे पर मंडल अध्यक्ष जमीर अहमद, अनुज शर्मा, राजा, मौजूद रहे। छपार में नायब तहसीलदार योगेश त्यागी, छपार कोतवाली प्रभारी पवन शर्मा व रामपुर तिराहे पर सीओ मंडी हरीश भदौरिया व सदर कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान को ज्ञापन दिए गए।

विज्ञापन

आंदोलन के लिए तैयार रहें किसान
भाकियू तोमर ने मीरापुर व टिकौला चीनी मिल के सामने मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर धरना देकर जाम लगाया। ब्लाक अध्यक्ष चौधरी समर सिंह ने किसानों को एकजुट होकर आंदोलन के लिये तैयार रहने को कहा। अध्यक्षता अनिल शर्मा और संचालन समर सिंह ने किया। धरने में राजेंद्र सिंह, अनिल सिंह, शकील अहमद, सलीम, साबिर सैफी, इरफान, काशिफ, वकीला शामिल रहे। 

उधर, शाहपुर में मंसूरपुर तिराहे पर भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम से मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को देकर जाम खोल दिया। इस दौरान मोंटी त्यागी, लवी त्यागी, शुभम त्यागी, जोनू त्यागी, आयुष, मुकुल, प्रवीण कुमार आदि रहे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed