फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu will siege the collectorate today, made a strategy

Meerut News: भाकियू आज करेगी कलक्ट्रेट पर का घेराव, रणनीति बनाई

Tue, 07 Jan 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will siege the collectorate today, made a strategy
गांव मुबारिकपुर में भाकियू की बैठक। (सौ. भाकियू) मवाना।
मवाना। भाकियू द्वारा मंगलवार को गन्ना मूल्य, भुगतान, हिंडन सफाई आदि समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट का घेराव करेगी। इसके लिए बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेशव्यापी कलक्ट्रेट घेराव के राष्ट्रीय आह्वान पर मेरठ इकाई ने तैयारी पूरी कर ली है। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने समीक्षा बैठक कर गांवों में बैठक करके किसानों से कलक्ट्रेट घेराव में पहुंचकर किसानों की आवाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसी क्रम में सोमवार को गांव रजपुरा, सलारपुर, भटीपुरा, टिकरी, मुबारिकपुर और अन्य गांवों में किसानों, संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी से मंगलवार को मेरठ कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान, हिंडन से फैल रही बीमारी, सिंचाई विभाग का टेल तक पानी न देना, बिजली विभाग की तानाशाही, 41 दिन से किसान नेता डालेवाल की भूख हड़ताल, एमएसपी की कानूनी गारंटी आदि प्रमुख मुद्दों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी करके जाएंंगे। मंगलवार को कलक्ट्रेट में की कढ़ाई चढ़ाई जाएगी। बैठक हर्ष चहल, बबलू सिसौला, नरेश मवाना, मेजर चिंदोड़ी, मोनू, सुनील, हरबीर, सरदार जज सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed