फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu warned of sit-in at toll

Meerut News: भाकियू ने दी टोल पर धरने की चेतावनी

Sun, 07 Jun 2026 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu warned of sit-in at toll
टोल प्लाजा पर हुई मारपीट मामले में एस़डीएम व सीओ द्वारा बुलाए गए दोनों पक्ष के लोग तहसील परिसर 
- भैंसा टोल प्लाजा पर हुई मारपीट का मामला
विज्ञापन

- एसडीएम व सीओ के बाहर होने के कारण बैठक स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भैंसा गांव के पास स्थित टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के मामले में एसडीएम और सीओ द्वारा दोनों पक्षों की बुलाई गई बैठक को दोनों अधिकारियों ने बाहर होने के कारण स्थगित कर दिया। वहीं भाकियू ने सोमवार की सुबह तक निस्तारण नहीं होने पर टोल पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
चार दिन पहले टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें टोलकर्मियों ने गांव मवाना खुर्द के कुछ युवकों को नामजद करते हुए टोल मांगने पर अपने साथियों को बुलाकर हथियारों से लैस होकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। दूसरे पक्ष से अधिवक्ता ने दी तहरीर में टोलकर्मियों पर गाली गलौज व मारपीट करने आदि के आरोप लगाए थे। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

वहीं टोलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई गांवों के प्रधान और भाकियू एनसीआर के महासचिव नरेश चौधरी एसडीएम व सीओ से मिले थे। दोनों अधिकारियों ने रविवार को अपराह्न 1:00 बजे बैठक बुलाई थी। दोनों पक्ष तहसील में पहुंचे लेकिन अधिकारी वहां नहीं मिले। नरेश चौधरी ने कॉल कर अधिकारियों से बात की तो दोनों अधिकारियों ने अपने आपको बाहर बताते हुए शाम को बैठक बुलाने को कहा। इस पर नरेश चौधरी ने शाम को अपने आपको व्यस्त बताते हुए सोमवार सुबह 9:00 बजे तक उक्त प्रकरण के निस्तारण के लिए कहा। निस्तारण नहीं होने पर टोल पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed