फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu Tomar protest in Western UP against Lakhimpur kheri incident, long queues of vehicles on the highway

यूपी: लखीमपुर की घटना के विरोध में भाकियू तोमर का चक्का जाम, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

Wed, 13 Oct 2021 01:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Oct 2021 01:58 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध और किसानो की विभिन मांगो को लेकर दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर जाम लगाया।

विज्ञापन
Bhakiyu Tomar protest in Western UP against Lakhimpur kheri incident, long queues of vehicles on the highway
चक्का जाम करते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने लखीमपुर की घटना के विरोध में और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार सुबह पश्चिमी यूपी के विभिन्न जनपदों में चक्का जाम किया। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने मेरठ, मुजफ्फरनगर व बागपत समेत दिल्ली देहरादून-नेशनल हाईवे समेत कई मुख्य मार्गो पर चक्का जाम किया है। 

विज्ञापन


मेरठ में गंगनहर पर किया चक्का जाम
मेरठ में भाकियू तोमर के कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में नानू गंगनहर पर पहुंचे और चक्का जाम किया। संगठन के मंडल अध्यक्ष पद्म सिंह जिंजोखर ने बताया कि सुबह 11 बजे से गंगनहर पुल पर जाम लगाया गया। इस दौरान राष्ट्रपति और सीएम के नाम 11 सूत्रीय मांग ज्ञापन सौंपा अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला पड़ताल: एक-एक कमरे में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र, कहीं घर में ही चला रहीं कार्यकर्ता 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर खतौली में नावला कोठी और छपार में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के साथ कार्यकर्ताओं ने धरना देकर जाम लगाया है। इसके अलावा पुरकाजी लक्सर मार्ग, शाहपुर में मुजफ्फरनगर बड़ौत मार्ग, मोरना में जानसठ मोरना मार्ग, जानसठ में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर किसानों ने जाम लगाया है।


मुख्य मार्गों पर चक्का जाम होने से यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। चक्का जाम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध और किसानो की विभिन मांगो को लेकर बागपत के सरूरपुर गांव में भाकियू तोमर ने नेशनल हाइवे पर पहुंचकर चक्का जाम किया। यहां पुलिस ने पहूंचकर संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि किसानों ने घंटे भर तक जाम नहीं खोला और हाईवे पर ही बैठे रहे। इससे मार्ग पर जाम लग गया। वहीं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed