फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu Krantikari gave a memorandum against the Energy Corporation

ऊर्जा निगम के खिलाफ भाकियू क्रांतिकारी ने ज्ञापन दिया

Wed, 23 Apr 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Krantikari gave a memorandum against the Energy Corporation
सरधना। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के जिला अध्यक्ष विशाल सोम के नेतृत्व में ऊर्जा निगम के एसडीओ ग्रामीण को ज्ञापन सौंपा गया। पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों द्वारा किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया तथा विभाग के कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार की तरफ ध्यान आकर्षित कराया। भाकियू जिलाध्यक्ष विशाल सोम ने आरोप लगाया कि गांव फरीदपुर के एक किसान द्वारा संपूर्ण बिल जमा करने के बाद भी दोबारा से पूरा बिल भेज दिया है। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से क्षेत्र के अनेक किसान परेशान हो रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही किसानों की समस्या दूर नहीं की गई तो भाकियू क्रांतिकारी संगठन के कार्यकर्ता ऊर्जा निगम के ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों को सबक सिखाएंगे। ज्ञापन देने वालों में इरफान ठाकुर, असलम, बादल सोम, शक्ति सोम, मोनू, गौरव प्रताप, अर्जुन, लक्ष्मण सिंह, रिजवान मिर्जा, राजा ठाकुर, फईमुद्दीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed