{"_id":"6a58fac156bad1a5190be0c0","slug":"bhakiyu-dhansingh-kotwal-surrounded-the-power-station-meerut-news-c-72-1-mct1009-156278-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू धनसिंह कोतवाल ने बिजली घर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू धनसिंह कोतवाल ने बिजली घर घेरा
विज्ञापन
भाकियू धनसिंह कोतवाल ने बिजलीघर घेरा
-- दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड बिजलीघर पर दिया धरना
-- बार-बार बिजली कटौती को लेकर परेशान हैं लोग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लगातार हो रही बिजली कटौती और बिजली समस्याओं का समय पर समाधान न होने पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल ने दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड बिजलीघर पर धरना दिया। उन्होंने बिजलीघर पर धरना दिया और बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा।
संगठन के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अभिषेक चपराणा के नेतृत्व में रामलीला ग्राउंड बिजलीघर पहुंचे और धरना शुरू किया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार चारों ओर से फेल नजर आ रही है। देश का हर वर्ग धरना-प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए मजबूर है। शहर में लगातार बिजली कटौती हो रही है। कई-कई घंटे तक बिजली नहीं आ रही है। सबसे अधिक समस्या इस बिजलीघर क्षेत्र में है। अगर जनता बिजलीघर पर बिजली की जानकारी लेने पहुंचती है तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बिजलीघर के अधिकारियों पर कोई अधिकारी नहीं होता। जबकि अधिकारियों के पास सभी जिम्मेदारी होनी चाहिए। शहर में लगभग 650 लाइनमैन बिजली विभाग में कार्यरत थे, जो घटकर लगभग 450 रह गए हैं। उनकी बहाली किए जाने की मांग की गई। नूरनगर में एक नए ट्रांसफार्मर की मांग संगठन ने की।
विज्ञापन
इस दौरान एक ज्ञापन भी प्रबंध निदेशक के नाम सौंपा गया। इस दौरान अमरीश गिरी, राहुल गुर्जर, विनीत कौशिक, दीपक वर्मा, बिन्नू गौतम, नईम आदि रहे।
-- -- -- -- --
दिनभर लगते रहे बिजली के झटके, परेशान रहे उपभोक्ता
मेरठ। दिनभर रही उमस भरी गर्मी में बिजली के झटकों से भी लोगों का बुरा हाल रहा। शहर के घंटाघर क्षेत्र में दिन निकलते ही सुबह 8 बजे बिजली गुल हो गई। इस कारण लोगों को पीने के पानी को भी तरसना पड़ा। क्षेत्रीय निवासी अकरम कुरैशी ने बताया कि छतरी वाला पीर, पटेल नगर क्षेत्र में पूरे दिन में 6 घंटे भी बिजली नहीं मिली। इस कारण दुकानों के फ्रिज में पड़ा सामान भी खराब हो रहा है। इसके अलावा शहर के बुढ़ाना गेट, गंगानगर, कंकरखेड़ा, शास्त्रीनगर, ब्रह्मपुरी, भूमिया के पुल आदि इलाकों में भी बार-बार बिजली आती जाती रही। इस कारण उपभोक्ता परेशान रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
विद्युत कार्यों के चलते आज नहीं रहेगी बिजली
मेरठ। बिजली संबंधी कार्यों के चलते आज शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। रंगोली बिजलीघर क्षेत्र में सुबह 9 से 11 बजे, नौचंदी बिजलीघर क्षेत्र में सुबह 9 से 11, माधवपुरम-1 क्षेत्र में दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे और रामलीला ग्राउंड-1 क्षेत्र में दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
-- -- -- -- -- --