{"_id":"67e3147213adae85610a4c10","slug":"bhakiyu-apolitical-gheraoed-the-officials-of-electricity-corporation-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108234-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू अराजनैतिक ने विद्युत निगम के अधिकारियों का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू अराजनैतिक ने विद्युत निगम के अधिकारियों का किया घेराव
विज्ञापन
मवाना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिला महासचिव कुश चौधरी तिगरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, किसानों के साथ अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग मवाना सतीश चंद्र, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग हस्तिनापुर भूपेंद्र सिंह व एसडीओ फलावदा कृष्ण मुरारी बिंद का घेराव करने के बाद ज्ञापन दिया। ज्ञापन में 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति किसानों को किए जाने की मांग की गई।
घेराव के दौरान कुश चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए बिजली का नया शेड्यूल जारी किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार किसान को मात्र सात घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी और वह सात घंटे भी दो शिफ्ट में बिजली दी जाएगी। यह किसानों के साथ नाइंसाफी है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक इसका विरोध करती है। मांग करती है कि किसानों को कम से कम 10 घंटे निर्बाध रूप से दिन में बिजली दी जाए, ताकि इस देश का पेट भरने के लिए अन्न पैदा किया जा सके। यदि इस शेड्यूल को ठीक नहीं किया गया और किसानों को कम से कम 10 घंटे निर्बाध रूप में बिजली आपूर्ति नहीं की गई तो भाकियू अराजनैतिक आंदोलन करने को विवश होगी।
इस अवसर पर भोला चौधरी, दिनेश चौधरी, कुंवरपाल देशवाल, अंकित प्रधान, सुंदर गुर्जर, सनी चौहान, विकास, रणवीर, विशाल राणा, शोभित चौहान, बिट्टू खाटियान, गगनदीप, ठाकुर शेरा, निक्कू राणा, शाहरुख ग्राम प्रधान, आदित्य चौधरी, गौरव सांधन, अंकित चौधरी, अंकित चौहान, मेहताब खान आदि उपस्थित रहे।