{"_id":"68c16caea5c7a8a24201bf23","slug":"bhakisan-apolitical-staged-a-symbolic-sit-in-mawana-news-c-40-1-smrt1041-110038-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकिसं अराजनैतिक ने दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकिसं अराजनैतिक ने दिया सांकेतिक धरना
विज्ञापन
भाकियू संघर्ष के कार्यकर्ता डी एम के नाम एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
बाढ़ प्रभावित गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मवाना। भारतीय किसान संघर्ष अराजनैतिक ने हस्तिनापुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए तहसील में सांकेतिक धरना दिया। बाद में जिलाधिकारी के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।
सांकेतिक धरने के बाद भाकियू संघर्ष अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि तहसील के गांव खरखाली, जलालपुर, बस्तौरा नारंग, भीमकुंड, मखदूमपुर व किशोरपुर के किसानों व मजदूरों की फसलें, मकान और जीवन यापन बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित गांवों के किसानों की फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। इसके लिए प्रत्येक गांव में प्रशासन द्वारा कैंप की व्यवस्था की जाए।
बाढ़ प्रभावित किसानों के ऋण माफ किए जाएं, तटबंध का कार्य शुरु किया जाए, कम से कम दो माह का बिजली का बिल माफ किया जाए, स्वास्थ्य कैंप लगाया जाए। जिसमें इंसानों के साथ-साथ पशुओं की भी जांच की जाए। अनुभवी डाक्टरों की टीम गठित की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अंकित भडाना, प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर, राष्ट्रीय महासचिव रितिक प्रधान, कुलदीप भडाना, अंशुल, रूद्रप्रताप सिंह, सुनील धामा, शाहरुख एडवोकेट, अरशद, इमरान, मोनू, गोलू, जितेंद्र शर्मा आदि थे।