फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhaisaali maidaan me raamleela

20 को शिव बरात, 21 से शुरू होगी रामलीला

Fri, 12 Sep 2025 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
bhaisaali maidaan me raamleela
मेरठ..कंवलजीत..भैंसाली मैदान में छावनी रामलीला कमेटी द्वारा भूमि पूजन में पहुंचे सांसद अरुण गोव
भैसाली मैदान में रामलीला मंचन के लिए पूर्व भूमि पूजन, स्तंभ की स्थापना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रामलीला कमेटी मेरठ छावनी के 65 वें मंचन को लेकर भूमि पूजन अयोध्यापुरी भैसाली मैदान सदर में किया गया। महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि छावनी में रामलीला का भव्य मंचन 21 सितंबर से आरंभ होगा। 20 सितंबर को सर्वप्रथम भगवान शिव बारात निकाली जाएगी। इसके बाद मंचन आरंभ होगा।
सर्वप्रथम रामलीला भवन में स्तंभ की पूजा जनप्रतिनिधि, अतिथी और समिति के लोगों ने विधि विधान से कराई। जय श्रीराम के उद्घोष लगाते हुए पूजित स्तंभ लेकर भैसाली मैदान पहुंचे। कमेटी सदस्यों ने अतिथियों में सांसद अरुण गोविल, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंगल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और रवि माहेश्वरी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

उधर, भूमि पूजन को सफल बनाने में अध्यक्ष पवन गर्ग, विजय गोयल विज्जी, अनिल जैन, राजीव मित्तल, दीपक एलन, सुमित गोयल, मोहनलाल गर्ग, राजेश खन्ना, सुरेश लोधी, रुपेश श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed