Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhai duj per nikali Govardhan shobhayatra

Meerut News: 46 झांकियों के साथ निकली गोवर्धन महाराज की 68वीं शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ पुराना शहर

Wed, 11 Nov 2026 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
bhai duj per nikali Govardhan shobhayatra
...भाई दूज पर केले वाले मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, राधा-कृष्ण के मुख्य रथ के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

.....काली अखाड़ा, रावण डीजी और मथुरा की शहनाई रही आकर्षण का केंद्र, रातभर शहर में भ्रमण करेगी शोभायात्रा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
भाई दूज के अवसर पर बुधवार को भगवान गोवर्धन महाराज की भक्ति में पुराना शहर भक्तिमय हो उठा। श्री बाल कृष्ण लीला समिति की ओर से फूटाकुआं स्थित स्वामीपाड़ा के केले वाले मंदिर से गोवर्धन महाराज की 68वीं भव्य शोभायात्रा परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शाम पांच बजे मंदिर परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्य रथ पर भगवान श्री राधा-कृष्ण विराजमान रहे। उनके दर्शन के लिए रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने पुष्पवर्षा और आरती कर भगवान का स्वागत किया।
शोभायात्रा खत्रियों का चौक, जत्तीवाड़ा, बुढ़ाना गेट, सुभाष बाजार, तहसील, गुदड़ी बाजार, सराफा, वैली बाजार, लाला का बाजार, शीशमहल और बीरूकुआं सहित पुराने शहर के प्रमुख बाजारों से होकर निकली। इस बार शोभायात्रा में 46 आकर्षक झांकियां, धार्मिक स्वरूप, अखाड़े, प्रसाद के ठेले और देश-प्रदेश के प्रसिद्ध बैंड शामिल रहे।
विज्ञापन

झांकियों में गणेश जी, नरसिंह भगवान, शिव तांडव, रावण, राधा-कृष्ण, नटराज, काली, महिषासुर वध, भगवान राम, महाकाल, दुर्गा जी, सीना चीरते हनुमान, सुदामा सत्कार, वामन भगवान, श्रीनाथ जी और परशुराम जी के रथ ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। बुलंदशहर का मां काली अखाड़ा, बिसरख का रावण डीजी और मथुरा की राया शहनाई विशेष आकर्षण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में राजा बैंड, पॉपुलर बैंड, भारत चमन बैंड, विशाल बैंड, राजू बैंड, बुलबुल बैंड, श्री पंजाब बैंड, शिव बारात शिवम, जय श्री संतोष बैंड उज्जैन, राहुल मुरादाबाद, चावला बैंड और मास्टर बैंड ने धार्मिक धुनों से माहौल को भक्तिमय बनाया। रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए चना मसाला, कढ़ी-चावल, पानी के बताशे, हलवा और अन्नकूट प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।

मुख्य संयोजक गगन पाराशर ने बताया कि शोभायात्रा रातभर शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए गुरुवार सुबह अपने निज स्थान पर पहुंचेगी। समापन पर भगवान श्री राधा-कृष्ण के मुख्य रथ की महाआरती की जाएगी। आयोजन में समिति अध्यक्ष मयंक वशिष्ठ, महामंत्री अंकित वशिष्ठ और कोषाध्यक्ष अक्षय भारद्वाज का विशेष सहयोग रहा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed