फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhai Dharam Singh's birth anniversary celebrated at Saifpur Gurudwara; Khalsa sagas resonated.

Meerut News: सैफपुर गुरुद्वारे में भाई धर्म सिंह जन्मोत्सव, खालसा गाथाएं गूंजीं

Mon, 05 Oct 2026 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Bhai Dharam Singh's birth anniversary celebrated at Saifpur Gurudwara; Khalsa sagas resonated.
पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा साहिब में सजा दरबार साहिब स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में पंच प्यारे भाई धर्म सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह में दिल्ली, पंजाब, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत कई स्थानों से बड़ी संख्या में सिख संगत पहुंची। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और सरोवर में स्नान कर धर्मलाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम का आयोजन बाबा सुरिंदर सिंह, बाबा बचन सिंह और बाबा महेंद्र सिंह के सानिध्य में हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के श्री अखंड पाठ की संपूर्णता की गई। गुरुमंत विद्यालय और मेरठ के बच्चों ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। विभिन्न ज्ञानियों ने भी शबद कीर्तन प्रस्तुत किए। अमृतसर से ज्ञानी सुखदेव सिंह ने भाई धर्म सिंह के जीवन और गुरु गोबिंद सिंह के प्रति उनके समर्पण की वीर गाथाएं सुनाईं। श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर गुरुद्वारा साहिब के उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने हस्तिनापुर की धरती को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन

जस्सल ने बताया कि भाई धर्म सिंह ने यहीं से आनंदपुर साहिब पहुंचकर गुरु गोबिंद सिंह को शीश अर्पित किया था। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जस्सल ने सैफपुर कर्मचंदपुर स्थित इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन सूची में शामिल करने की मांग की। उन्होंने हस्तिनापुर को रेल सेवा से जोड़ने की भी बात कही, क्योंकि आवागमन के साधनों की कमी से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। गुरुद्वारा प्रमुख बाबा महेंद्र सिंह ने संगत के लिए भोजन, ठहरने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की, जबकि सेवादारों ने लंगर व आवागमन में सहयोग किया।

पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा साहिब में सजा दरबार साहिब स्रोत संवाद

पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा साहिब में सजा दरबार साहिब स्रोत संवाद

पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा साहिब में सजा दरबार साहिब स्रोत संवाद

पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा साहिब में सजा दरबार साहिब स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed