फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra

Meerut News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

Wed, 06 May 2026 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बन्नू मियां कॉलोनी स्थित शिव मंदिर फाजलपुर में द्वितीय साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा के पश्चात नैनीताल-हल्द्वानी से आए कथा व्यास राहुल पंत ने विधि-विधान के साथ श्रीमद् भागवत गीता को मंच के आसन पर विराजमान कराया। इसके बाद हवन किया गया।
विज्ञापन

दोपहर 3 बजे से भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा के प्रारंभ में व्यास ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का प्रथम श्रवण और वाचन किस प्रकार हुआ। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों से दूर रहने का संदेश देते हुए बच्चों को संस्कारवान बनाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में अध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष उषा जोशी एवं सांस्कृतिक मंत्री जयश्री रावत का विशेष सहयोग रहा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के जरिए आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य यजमान एवं आयोजक हरीश सकलानी, शीला देवी और अंकिता सकलानी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed