फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhagat Singh, Rajguru, and Sukhdev should be accorded the status of martyrs: Priyanshu

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को मिले शहीद का दर्जा : प्रियांशु

Mon, 10 Aug 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh, Rajguru, and Sukhdev should be accorded the status of martyrs: Priyanshu
सरूरपुर। हरिद्वार से कांवड़ लेकर करनावल पहुंचे क्वांटम यूनिवर्सिटी के छात्र प्रियांशु डागर। परि
सरूरपुर। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की स्मृति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से करनावल निवासी प्रियांशु डागर ने अनूठी कांवड़ यात्रा की। रुड़की स्थित क्वांटम यूनिवर्सिटी में एमसी के छात्र प्रियांशु डागर पुत्र राहुल सिंह हरिद्वार से गंगाजल लेकर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के नाम से कांवड़ यात्रा करते हुए पुरा महादेव के परशुराम मंदिर के लिए निकले हैं। यात्रा के दौरान मंगलवार को वह करनावल पहुंचे। कस्बे में पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा देने की दिशा में पहल की जाए। साथ ही उनके नाम पर देश के गांवों और नगरों में मार्ग बनाए जाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को याद रख सकें। उन्होंने लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा परिसरों में तीनों शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की भी मांग की। प्रियांशु ने कहा कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। बल्कि देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान और विचारों को लोगों तक पहुंचाना भी है। हरिद्वार से शुरू हुई उनकी यात्रा पुरा महादेव के परशुराम मंदिर पहुंचकर पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed