{"_id":"59146a1c4f1c1bba4885146f","slug":"bhabi-in-law-enters-the-boyfriend-in-an-abusive-situation-the-woman-gave-such-punishment-to-devar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख भड़का देवर, भाभी ने प्रेमी संग मिलकर रची खतरनाक साजिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख भड़का देवर, भाभी ने प्रेमी संग मिलकर रची खतरनाक साजिश
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Thu, 11 May 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
भाभी को आपत्तिजनक स्थिति में देख भड़का युवक
बागपत में दोघट क्षेत्र के एक गांव में देवर ने अपनी भाभी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पता चलने पर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की, इतना ही नहीं उसको कुएं में फेंकने तक का प्रयास किया। बाद में वह अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। इस वारदात की पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
दोघट क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को शाम के समय महिला अपने प्रेमी के साथ थी। इसी दौरान वहां उसका देवर पहुंच गया। उसने अपनी भाभी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो महिला और उसके प्रेमी ने उसकी पिटाई की, फिर एक पुराने कुएं में फेंकना चाहा, युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे बचाया। इसके बाद महिला घर पहुंची और वहां से नगदी लेकर प्रेमी के साथ ही चली गई। महिला के पति ने दोघट थाने में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में दोघट थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया ऐसा मामला अभी तक उसके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन