फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Better coordination between the Bar and the Bench is essential: Ajit Kumar

बार और बेंच में बेहतर तालमेल जरूरी : अजीत कुमार

Sat, 26 Sep 2026 06:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 26 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Better coordination between the Bar and the Bench is essential: Ajit Kumar
नवनिर्मित सिविल न्यायालय भवन का निरीक्षण के उपरांत तहसील में  आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिव
इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज ने किया नवनिर्मित सिविल न्यायालय का निरीक्षण,
विज्ञापन

वकीलों ने चैंबर दिलाने का किया अनुरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज अजीत कुमार ने गांव सांधन स्थित न्यायालय का निरीक्षण कर नई कोर्ट और कोर्ट रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला जज अनुपम कुमार के साथ मेरठ से आए सीजेएम, एसीजेएम और एडीजे स्तर के न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक जज ने मवाना से जुड़े मुकदमों के लिए नई कोर्ट में जल्द न्यायिक कार्य शुरू करने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कोर्ट रूम में एसी के पाइप अंडरग्राउंड न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए मैनेजर को फटकार लगाई और निर्धारित समय सीमा में व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। तहसील सभागार में मवाना बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में वकीलों ने चेंबर की मांग रखी, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि दशहरा से पहले सभी न्यायिक तैयारियां पूरी कर कोर्ट का विधिवत उद्घाटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद तहसील सभागार में अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति का अभिनंदन किया गया। संबोधन में उन्होंने न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता को सुलभ, निष्पक्ष और त्वरित न्याय दिलाना न्यायपालिका और बार एसोसिएशन का साझा दायित्व है। त्वरित न्याय पर जोर देते हुए कहा कि अदालतों में लंबित मुकदमों के जल्द निस्तारण के लिए अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को मिलकर प्रयास करने होंगे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में वकीलों का योगदान सबसे अहम होता है, बार व बेंच के बीच बेहतर तालमेल से ही आम जनता का न्याय प्रणाली में विश्वास मजबूत होता है। कार्यक्रम में मवाना सिविल बार के अध्यक्ष राजेंद्र तोमर, महामंत्री नटवर राणा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीबल्लभ, महामंत्री महमपाल, एडवोकेट राजीव कंसल, एडवोकेट रघुकुल तिलक, एडवोकेट दिव्य कुमार धनकश, एडवोकेट राहुल धनकश, एडवोकेट अंकित रावत आदि मौजूद रहे।

नवनिर्मित सिविल न्यायालय भवन का निरीक्षण के उपरांत तहसील में  आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिव

नवनिर्मित सिविल न्यायालय भवन का निरीक्षण के उपरांत तहसील में  आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed