फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Begumpul and Eaves intersection will be beautified

Meerut News: बेगमपुल और ईव्ज चौराहे का सुंदरीकरण होगा

Mon, 21 Oct 2024 05:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Begumpul and Eaves intersection will be beautified
मेरठ। नगर निगम की ओर से शहर के बेगमपुल और ईव्ज चौराहे का सुंदरीकरण किया जाएगा। इन चौराहों को भव्य रूप से बनाया जाएगा। नगर निगम के महापौर हरिकांत अहलूवालिया और कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने रविवार को दोनों स्थानों का भ्रमण कर सुझाव लिए।
विज्ञापन

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि नगर निगम शहर के सभी मुख्य चौराहों का सुंदरीकरण करेगा। इस सूची में कैंट विधानसभा के भारत माता चौक (बेगम पुल), माधव चौक (ईव्ज चौराहा) भी शामिल है। नगर निगम द्वारा इन दोनों चौराहों का सुंदरीकरण जल्द कराया जाएगा। सुंदरीकरण के लिए कैंट विधायक अमित अग्रवाल के साथ महापौर मेरठ हरिकांत अहलूवालिया ने बेगमपुल और माधव चौक पर जाकर सुंदरीकरण की योजना तैयार की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से भी सुझाव लिए। बाद में अपने सुझाव और कार्ययोजना से अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान पार्षद अजय चंद्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिवाली पर शहर होकर रोशन, महापौर ने जिम्मेदारी दी
मेरठ। पंच महोत्सव पर पूरा शहर रोशन होगा। साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने महानगर को तीन जोन में बांट कर निगम के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। महापौर ने बताया कि दिवाली पर महानगर के 90 वार्डों को तीन जोन में बांटा गया है। पूरे शहर को रोशन किया जाएगा। मेरठ की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर व अन्य प्रतिमाओं पर भी विशेष लाइट की व्यवस्था दीपावली पर्व पर कराई जाएगी। सुबह तथा शाम दो बार कचरा वाहनों द्वारा कचरा एकत्र किया जाएगा। बाजार क्षेत्रों में रंगोली बनाई जाएगी। फव्वारे वाले चौराहे पर रंगीन रोशनी में फव्वारे चलेंगे। निगम के 17 अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed